जिला अस्पतालों में जेरियाट्रिक केयर यूनिट की होगी स्थापना : सीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर राज्य के जिला अस्पतालों में वृद्धों के लिए जेरियाट्रिक केयर यूनिट की स्थापना करने की योजना बनायी है. सोमवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि राज्य सरकार द्वारा जिला अस्पतालों में जेरियाट्रिक केयर इकाइयों को खोलने […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर राज्य के जिला अस्पतालों में वृद्धों के लिए जेरियाट्रिक केयर यूनिट की स्थापना करने की योजना बनायी है. सोमवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि राज्य सरकार द्वारा जिला अस्पतालों में जेरियाट्रिक केयर इकाइयों को खोलने के लिए योजनाएं बनायी गयी हैं.
साथ ही अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार द्वारा वृद्धों के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारियां दीं. उन्होंने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपत्ति कर में छूट देती है. साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया गया है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सीएम ने ट्वीट कर लिखा, हमारी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 फीसदी संपत्ति कर में छूट दी है. हमने उनके लिए हेल्पलाइन स्थापित की है. सभी को मेरी शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




