महानगर में हुआ सफल लीवर प्रत्यारोपण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 2:44 AM
विज्ञापन
कोलकाता : अंग प्रत्यारोपण को लेकर कोलकाता इन दिनों काफी चर्चा में है. दस दिनों में यहां तीसरा सफल अंग प्रत्यारोपण किया गया. गत 24 सितंबर को यहां के निजी अस्पतालों ने दो लोगों का सफल हृदय प्रत्यारोपण कर कीर्तिमान हासिल किया था. इस कड़ी में लीवर प्रत्यारोपण भी जुड़ गया है. महानगर के अपोलो […]
विज्ञापन
कोलकाता : अंग प्रत्यारोपण को लेकर कोलकाता इन दिनों काफी चर्चा में है. दस दिनों में यहां तीसरा सफल अंग प्रत्यारोपण किया गया. गत 24 सितंबर को यहां के निजी अस्पतालों ने दो लोगों का सफल हृदय प्रत्यारोपण कर कीर्तिमान हासिल किया था. इस कड़ी में लीवर प्रत्यारोपण भी जुड़ गया है. महानगर के अपोलो हॉस्पिटल ने कल्याणी निवासी विश्वरूप चटर्जी का सफल लीवर प्रत्यारोपण किया.
गौरतलब है कि विश्वरूप को लीवर देने वाला डोनर दक्षिण 24 परगना जिला के बारूईपुर का है. उसका नाम चंपा नस्कर (47) है. उसके पति सपन नस्कर ने बताया कि गत रविवार चंपा बाथरूम जाते समय गिर पड़ी थी. इसके बाद कई बार उल्टी हुई. आनन-फानन में उन्हें मुकुंदपुर स्थित मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले गये. उनकी हालत की गंभीरता को देखते डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया.
फिर जांच के बाद पता चला कि चंपा को सेरिब्रल अटैक पड़ा है. चिकित्सा शुरू हुई पर उनकी स्थिति खराब होती गयी. उनका रक्तचाप नियंत्रित नहीं हो रहा था. इस बीच शनिवार दोपहर को गहन चिकित्सकीय जांच के बाद चंपा को डॉक्टरों ने ब्रेन डेथ घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों की काउंसलिंग की, जिसके बाद वे अंग दान के लिए तैयार हुए. सपन ने बताया कि वे शनिवार को ही अंगदान कर दिये होते, लेकिन इस दिन उनके उनके पुत्र का जन्मदिन था, इसलिए रविवार को यह कार्य किया गया.
केवल लीवर ही आया काम :
मेडिका और अपोलो के चिकित्सक चंपा के लीवर और हार्ट दोनों को लेना चाह रहे थे, पर जिस मरीज को प्रत्यारोपित करना था, उससे मैच नहीं करने की वजह से अपोलो के चिकित्सक हार्ट नहीं ले सके. मरीज का केवल लीवर ही लिया गया.
इस संबंध में मेडिका के कार्डियक क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ अर्पण चक्रवर्ती ने बताया कि अस्पताल की ब्रेन डेथ कमेटी ने नियमानुसार दो बार एपनिया की जांच के बाद शुक्रवार रात के दो बजे मरीज को ब्रेन डेथ घोषित किया. नेशनल अॉर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट अॉर्गनाइजेशन के नियमानुसार ही सारी प्रक्रिया को की गयी है.
उधर, अपोलो में दोपहर 1.05 मिनट पर विश्वरूप का लीवर प्रत्यारोपण शुरू किया गया, जो देर शाम तक चला. मेडिका के चेयरमैन डॉ आलोक राय व अस्पताल के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) तथा कार्डियो थोरेसिर सर्जन का कहा, हमें खुशी हो रही है यह देख कर कि लोग अंगदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं. चंपा के परिजनों को हम अस्पताल प्रबंधन की ओर से तहे दिल से इस अंगदान के लिए धन्यवाद देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










