24 दवा की दुकानों में 50 से 60 लाख की दवाएं जलीं

Updated at : 17 Sep 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
24 दवा की दुकानों में 50 से 60 लाख की दवाएं जलीं

कोलकाता : अग्निकांड में कुल 24 दवा की दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट इस्टर्न इंडिया के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बागड़ी मार्केट की आग में 24 दवा की दुकानें जल कर खाक हो गयी हैं, जिसमें लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये […]

विज्ञापन
कोलकाता : अग्निकांड में कुल 24 दवा की दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट इस्टर्न इंडिया के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बागड़ी मार्केट की आग में 24 दवा की दुकानें जल कर खाक हो गयी हैं, जिसमें लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये की दवाई रखी हुई थी. मार्केट में अभी तक कोई प्रवेश तो नहीं कर पाया है, लेकिन एक अनुमान के अनुसार सबकुछ जलकर खाक हो गया है. दवा की दुकानों में कुछ नहीं बचा. संगठन की तरफ से प्रभावित दुकानों के मालिकों को हर सहायता मुहैया करायी जायेगी. संगठन की तरफ से जितना हो पायेगा हम करेंगे.
एफडब्ल्यूबीटीए ने पुनर्वासन की मांग की
बागड़ी मार्केट में लगी भीषण आग से हुई तबाही से उबरने में राज्य सरकार यहां के व्यापारियों की मदद करे. फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन (एफडब्ल्यूबीटीए) ने पुनर्वासन की मांग करते हुए पूजा से पहले हुई क्षति के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. फेडरेशन के चेयरमैन महेश कुमार सिंघानिया ने कहा कि इस संकट की घड़ी में एसोसिएशन व्यापारियों के साथ है. साथ ही उन्होंने केएमसी से उन लोगों के लिए अस्थायी दुकान की व्यवस्था की मांग भी की है. उन्होंने बैंकों, जीएसटी काउंसिल व अन्य संस्थाओं से भी आगे आने की अपील की. उन्होंने इस पर भी आश्चर्य जताया कि हर बार छुट्टी के समय ही इस तरह की घटना क्यों होती है, इसकी भी जांच करने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola