कोलकाता : बाढ़ पीड़ितों की मदद को व्यापारियों ने बढ़ाये हाथ
Updated at : 31 Aug 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए महानगर के व्यापारियों ने हाथ बढ़ाया है. कोलकाता स्थित ज्वाइंट ट्रेर्डस फेडरेशन के बैनर तले आयोजित राहत सामग्री एकत्रित करने का काम विभिन्न संस्थाओं ने अपने अपने स्तर पर किया. केरल के लिए पहले प्रयास के तहत चार गाड़ी नये कपड़े बाढ़ पीडितों के लिए […]
विज्ञापन
कोलकाता : केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए महानगर के व्यापारियों ने हाथ बढ़ाया है. कोलकाता स्थित ज्वाइंट ट्रेर्डस फेडरेशन के बैनर तले आयोजित राहत सामग्री एकत्रित करने का काम विभिन्न संस्थाओं ने अपने अपने स्तर पर किया.
केरल के लिए पहले प्रयास के तहत चार गाड़ी नये कपड़े बाढ़ पीडितों के लिए न्यू मार्केट सिटी मार्ट के मालिक जान मैंटोस व न्यू मार्केट थाना के प्रभारी ने व्यापारियों की मौजूदगी में गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये की धनराशि मदद स्वरूप देने का एलान किया. इसके लिए लोग आपस में चंदा एकत्रित कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि व्यापारियों ने पहले व्यक्तिगत स्तर पर मदद का वीणा उठाया था. लेकिन समाजसेवी नरेश श्रीवास्तव की पहल पर ज्वाइंट ट्रेर्डस फेडरेसन इस मुहिम में शामिल हुआ और इसके तहत एसएस हग मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन, एसएस हग मार्केट शाॅप ओनर्स एसोसिएशन, फिरपोज मार्केट ट्रेड, 4 एसोसिएशन, सिटी मार्ट, चौरंगी ट्रेडर्स एसोसिएशन, एसएस हग मार्केट शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन, एसएस हग मार्केट एक्टीव वेलफेयर एसोसिएशन, सिमपार्क मालशोप ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, एसएस हग मार्केट फ्लोरेंसचास, व्यवसायी कल्याण समिति, श्रीराम अर्केड शाॅप ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मिलकर यह प्रयास किया.
व्यवसायियों से एकत्रित नये कपड़ों की पहली खेप लेकर हावड़ा के लिए रवाना हुई. यहां से वह कपड़ों की खेप रेल मार्ग से त्रिवेंद्रम पहुंचेगा. अशोक गुप्ता, राजीव सिंह, बृजभूषण तिवारी समेत अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने मदद करने के लिए सभी व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




