मालदा : कई पंचायतों में कांग्रेस भाजपा के साथ, पार्टी के निर्देश की अवहेलना करने से पसोपेश में जिला नेतृत्व

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 6:19 AM

विज्ञापन

भावुक ग्राम पंचायत में कांग्रेस ने दिया भाजपा को समर्थन मालदा : पार्टी के निर्देश की अवहेलना कर मालदा की कई ग्राम पंचायतों में भाजपा के साथ हाथ मिलाने का आरोप कांग्रेस पर लगा है. इसे लेकर मालदा का जिला कांग्रेस नेतृत्व पसोपेश में पड़ गया है. उल्लेखनीय है कि गत 23 अगस्त से जिले […]

विज्ञापन
भावुक ग्राम पंचायत में कांग्रेस ने दिया भाजपा को समर्थन
मालदा : पार्टी के निर्देश की अवहेलना कर मालदा की कई ग्राम पंचायतों में भाजपा के साथ हाथ मिलाने का आरोप कांग्रेस पर लगा है. इसे लेकर मालदा का जिला कांग्रेस नेतृत्व पसोपेश में पड़ गया है.
उल्लेखनीय है कि गत 23 अगस्त से जिले की 146 ग्राम पंचायतों में प्रधान और उप प्रधान की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुयी है. बुधवार तक 146 ग्राम पंचायतों में से 128 में प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
जानकारी के मुताबिक इनमें से 68 ग्राम पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस ने अपने दम पर बोर्ड गठित किया है. वहीं भाजपा ने 20 ग्राम पंचायतों में अपने बूते बोर्ड बनाया है. जबकि कांग्रेस केवल पांच ग्राम पंचायतों में अपना प्रधान और उप प्रधान बनावा पायी है. जबकि वाम मोर्चा कहीं भी बोर्ड गठन नहीं कर पाया है. अब बोर्ड गठन के लिये केवल 18 पंचायतें बाकी है.
उल्लेखनीय है कि जिन 128 ग्राम पंचायतों में बोर्ड गठित हो चुका है. उनमें से 33 त्रिशंकु थीं. त्रिशंकु पंचायतों में कई जगह भाजपा के साथ हाथ मिलाकर कांग्रेस नेतृत्व ने अपना प्रधान और उप प्रधान बनाया है. बुधवार को ओल्ड मालदा ब्लॉक की भावुक ग्राम पंचायत में प्रधान और उप प्रधान का निर्वाचन हुआ. यहां कुल 14 सीटों में से भाजपा के पास नौ सीटें हैं. तृणमूल के पास चार और कांग्रेस के पास एक सीट है.
यहां कांग्रेस ने भाजपा को समर्थन दिया. इसके बाद भाजपा और कांग्रेस में दस सीटों के साथ बोर्ड गठित किया. प्रधान का पद भाजपा के लखीराम हांसदा और उप प्रधान का पद प्रभुनाथ दूबे को मिला. ओल्ड मालदा ब्लॉक के ही मंगलबाड़ी ग्राम पंचायत में भी भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया है.
यहां कुल 11 सीटों में से भाजपा, तृणमूल और कांग्रेस के पास तीन-तीन सीटें हैं. एक सीट सीपीएम और एक निर्दलीय के पास है. यहां भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाकर बोर्ड गठित किया. यहां भाजपा की सुरैया बीबी प्रधान और कांग्रेस के गौतम मंडल उप प्रधान बने हैं.
मानिकचक ब्लॉक के मथुरापुर और मानिकचक ग्राम पंचायतों में भी ही कहानी दुहरायी गयी है. चांचल एक नंबर ब्लॉक की महानंदपुर ग्राम पंचायत में भी भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर बोर्ड बनाया है. इस बारे में जिला कांग्रेस की नेता तथा उत्तर मालदा की सांसद मौसम नूर ने कहा कि इस तरह की घटना कैसे घटी इसे लेकर स्थानीय नेताओं से जबाब-तलब किया जायेगा. जिसने भी पार्टी विरोधी काम किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
बालुरघाट : भाजपा प्रधान के तृणमूल में शामिल होने की अटकलें तेज
बालुरघाट : भाजपा प्रधान के तृणमूल में शामिल होने की बातों पर हिली के धलपाड़ा ग्राम पंचायत में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है. इलाके में ऐसी चर्चा है कि पार्टी की गतिविधियों से नाराज होकर प्रधान दलबदल करने जा रहे है. पार्टी की अंदरुनी समस्या की बात को जिला भाजपा ने मान लिया है.
लेकिन उनका कहना है कि प्रधान के दलबदल का कोई सवाल ही नहीं उठता है.जानकारी मिली है कि मंगलवार को दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली ब्लॉक के धलपाड़ा ग्राम पंचायत बोर्ड गठन था. उस पंचायत के 14 सीटों में से भाजपा 7, तृणमूल 6 एवं निर्दलीय के पास एक सीट थी. तृणमूल एवं भाजपा ने संयुक्त तौर पर बोर्ड गठन किया.
लेकिन यह सीट एससी के लिए संरक्षित होने के कारण भाजपा को प्रधान चुनने का मौका मिला. क्योंकी भाजपा के पास तीन एससी प्रत्याशी थे. और तृणमूल के पास कोई भी एससी प्रत्याशी नहीं था. दक्षिण दिनाजपुर जिला भाजपा के महासचिव बापी सरकार ने बताया कि तृणमूल के साथ संयुक्त तौर पर बोर्ड गठन किया गया है.
उपप्रधान तृणमूल से चुना गया है. प्रधान गठन भाजपा को करना था. इसे लेकर पार्टी में कुछ समस्यायें थी. बाद में तृणमूल व भाजपा ने शेफाली बर्मन को प्रधान के तौर पर चुना. पार्टी के अंदरुनी मामले में शेफाली बर्मन नाराज थी. लेकिन बुधवार तक सबकुछ सामान्य हो गया. बुधवार तक प्रधान के तृणमूल में शामिल होने की बात पर भाजपा ने लगाम लगा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola