ePaper

भाजपा ‘लोकतंत्र’ को बर्बाद कर रही है, बोलीं ममता

Updated at : 25 Aug 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ‘लोकतंत्र’ को बर्बाद कर रही है, बोलीं ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए देश में प्रबल हो रही ‘पूर्ण अराजकता’ के लिए पार्टी को जिम्मेदार ठहराया.उन्होंने सवाल किया कि क्या भागवा पार्टी के पास यह फैसला करने का अधिकार है कि लोगों को क्या खाना चाहिए? उन्होंने भाजपा पर दूसरों पर […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए देश में प्रबल हो रही ‘पूर्ण अराजकता’ के लिए पार्टी को जिम्मेदार ठहराया.उन्होंने सवाल किया कि क्या भागवा पार्टी के पास यह फैसला करने का अधिकार है कि लोगों को क्या खाना चाहिए? उन्होंने भाजपा पर दूसरों पर अपनी राय थोपने और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर देश में लोकतंत्र को ‘बर्बाद’ करने का भी आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें

नाबालिग से बलात्कार मामले में 16 वर्षीय लड़के को उम्रकैद की सजा

EXCLUSIVE : झारखंड की सेहत बिगाड़ रहे बिना डॉक्टर के तीन मेडिकल कॉलेज, स्टाफ भी नदारद

ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘हम पूरी अराजकता में जी रहे हैं. भाजपा तय कर रही है कि कौन-सी एजेंसियां किनके घरों पर छापेमारी मारेंगी. वे तय कर रहे हैं कि कौन से टेलीविजन चैनल को बंद किया जायेगा और कौन से चैनल को लोग देखेंगे.’

इसे भी पढ़ें

पंचायत का आनंद लोकसभा चुनाव में काफूर हो जायेगा : राहुल

बंगाल की लड़की से आर्केस्ट्रा संचालक ने किया दुष्कर्म

ममता, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के एक अधिकारी के आवास एवं कार्यालय में कीगयी आयकर विभाग की छापेमारी की तरफ इशारा कर रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘वे यह भी तय कर रहे हैं कि किस संवाददाता को नौकरी से निकाला जायेगा और किसकी नौकरी बची रहेगी. वे जो देश में कर रहे हैं, वह किसी लोकतंत्र में नहीं होता.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola