दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

बायें जलती गाड़ियां और दायीं ओर तोड़फोड़ के बाद सड़क किनारे पड़े वाहन.

Election Violence West Bengal: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारी हिंसा हुई है. भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना की रैली पर हमले का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. आगजनी और तोड़फोड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Election Violence West Bengal| दांतन (खड़गपुर), जितेश बोरकर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले पश्चिम मेदिनीपुर का दांतन इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में मोहनपुर ब्लॉक के आंतला क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना की रैली पर जबरदस्त हमला हुआ.

विज्ञापन

तृणमूल पर लाठी-डंडों और हथियार से हमला करने का आरोप

आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया. इस हिंसक झड़प में उम्मीदवार अजीत जाना समेत कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इलाके में दहशत का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

रास्ता रोककर अचानक किया हमला

भाजपा का कहना है कि चुनाव प्रचार के तहत हरिपुर से एक विशाल रैली निकाली गयी थी, जो मोहनपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही रैली आंतला इलाके में पहुंची, बदमाशों के एक बड़े समूह ने रास्ता रोक लिया. बिना किसी चेतावनी के प्रदर्शनकारियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया. इस हमले में भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना को भी चोटें आयी हैं, जबकि उनके साथ चल रहे कई समर्थक लहूलुहान हो गये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Election Violence: वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी

हमलावरों ने केवल कार्यकर्ताओं को ही नहीं पीटा, बल्कि संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया. उपद्रवियों ने रैली में शामिल कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. समर्थकों के कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये गये, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गयी. सभी घायलों को तत्काल मोहनपुर ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, एक कार्यकर्ता की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बालासोर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये

इलाके में तनाव, TMC की चुप्पी

घटना के बाद पूरे दांतन क्षेत्र में भारी तनाव है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है. भाजपा ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : थम गया पहले चरण का शोर, 23 को 3.60 करोड़ मतदाता चुनेंगे 152 विधायक, दांव पर शुभेंदु और अधीर की साख

दांतन समेत पश्चिम मेदिनीपुर की सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है. मतदान से ठीक पहले हुई इस हिंसा ने चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 22 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 295 पर ‘गंभीर’ क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा

2 चरणों में तय होगा बंगाल का सीएम, दांव पर ममता की साख, BJP का मिशन बंगाल और लेफ्ट-कांग्रेस की वापसी की छटपटाहट

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में सोने की बड़ी खेप बरामद, कार से 50 लाख के जेवरात जब्त

बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola