बाजार में मोदी व ममता की राखी की है धूम

Published at :22 Aug 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में मोदी व ममता की राखी की है धूम

कोलकाता/हल्दिया : राक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन रह गये हैं. बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तस्वीरों वाली राखियों का क्रेज देखा जा रहा है. राखियों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें दिख रही हैं. पूर्व मेदिनीपुर के राखी कारोबारी इन्हीं दो दिग्गज राजनीतिज्ञों के जरिए बाजार में अपनी धाक […]

विज्ञापन
कोलकाता/हल्दिया : राक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन रह गये हैं. बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तस्वीरों वाली राखियों का क्रेज देखा जा रहा है. राखियों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें दिख रही हैं. पूर्व मेदिनीपुर के राखी कारोबारी इन्हीं दो दिग्गज राजनीतिज्ञों के जरिए बाजार में अपनी धाक जमाना चाहते हैं.
पूर्व मेदिनीपुर के बलाईपंडा के राखी विक्रेता निमाई चंद्र माइती भी ऐसी राखियों को बेच रहे हैं. वह कहते हैं कि बाजार में ऐसी राखियों की मांग काफी है. पिछले 19 वर्षों से वह राखी का कारोबार कर रहे हैं. कोलकाता में उन्होंने राखी बनाने की कला सीखी. बाद में पंचांतर गांव में अपना एक दुकान खोल लिया. यहां उनके कर्मचारी दिन रात राखी बनाने में जुटे हैं. मोदी व ममता की राखी समूचे राज्य में वह भेज रहे हैं. उनके दुकान में भी ऐसी राखियों को खरीदने वाले लोगों की कमी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola