संदिग्ध हालात में महिला की मौत, तीन गिरफ्तार

कोलकाता : गिरीश पार्क थाना अंतर्गत सरकार लेन स्थित मकान में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की शिनाख्त अतसी चंद्रा (31) के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की देर रात अतसी को फंदे पर झूलती अवस्था में बरामद किया गया. कलकत्ता […]
कोलकाता : गिरीश पार्क थाना अंतर्गत सरकार लेन स्थित मकान में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की शिनाख्त अतसी चंद्रा (31) के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की देर रात अतसी को फंदे पर झूलती अवस्था में बरामद किया गया. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इधर, मृतका के मायकेवालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति सजल चंद्रा, सास और ननद को गिरफ्तार किया है.
हथियार बरामद
बीते दिनों महानगर के लेकटाउन इलाके में एक महिला की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय विश्वास के रानाघाट स्थित घर से पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर हथियार बरामद किया. ज्ञात हो कि घटना के सिलसिले में महिला के पति, उसकी प्रेमिका एवं संजय विश्वास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
फांसी लगा कर जान दी
नेताजी नगर थाना अंतर्गत विद्यासागर कॉलोनी स्थित मकान में रहनेवाले एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक की शिनाख्त प्रसेनजीत राय (41) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह प्रसेनजीत की पत्नी ने उसे फंदे पर झूलते हुए देखा. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए और प्रसेनजीत को बाघाजतीन स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




