बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर के सवाल पर मुस्कुराए असदुद्दीन ओवैसी, बोले- 'छोड़ दिया'

Published by :Ashish Jha
Published at :13 Apr 2026 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर के सवाल पर मुस्कुराए असदुद्दीन ओवैसी, बोले- 'छोड़ दिया'

असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi: एआइएमआइएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के रानीगंज के इस दौरे से पश्चिम बर्धमान के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: ​रानीगंज: विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पश्चिम बंगाल आये एआइएमआइएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी किसी की ‘बी टीम’ नहीं है. बंगाल में एआइएमआइएम (AIMIM) वंचितों की आवाज़ हैं. एक हजार करोड़ की डील मामले में फंसे हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन करने के सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उसे (हुमायूं कबीर) छोड़ दिया है. उनकी पार्टी का अब हुमायूं कबीर की पार्टी से कोई संबंध नहीं है. इस गठबंधन के टूटने से बंगाल में मुस्लिम वोटों का सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं.

​नेतृत्व की कमी और पिछड़ापन

रानीगंज स्थित ‘हुजूर गौसे बंगाला’ पहुंचे एआइएमआइएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी को अच्छे नतीजों की उम्मीद है और वे खुद उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं. ओवैसी ने यह भी कहा कि बंगाल में लंबे समय से सेक्युलर सरकार होने के बावजूद अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिला और स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व की जरूरत है. ओवैसी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बार पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ेगी और उनका मुख्य फोकस उन क्षेत्रों पर होगा जहां अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग निर्णायक भूमिका में हैं.

मुसलमानों के हक की लड़ाई अधूरी

इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय मजार पर जाकर दुआ मांगी. इस दौरान उनके साथ पश्चिम बर्धमान जिले के पार्टी सदस्य और आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी भी मौजूद रहे. ओवैसी ने पत्रकारों से बात करते हुए बंगाल की सियासत और अल्पसंख्यकों की स्थिति पर अपनी बेबाक राय रखी. ​ओवैसी ने जोर देकर कहा कि इस स्थिति से निजात पाने का एकमात्र रास्ता राजनीतिक सशक्तिकरण है. जब तक मुसलमान राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, उनके हक की लड़ाई अधूरी रहेगी.

बंगाल में मुसलमान केवल वोट बैंक

बंगाल चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने के फैसले को सही ठहराते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के मुसलमानों का अपना एक मजबूत राजनीतिक नेतृत्व तैयार हो. उन्होंने कहा- अभी तक बंगाल का मुसलमान सिर्फ कुछ खास राजनीतिक पार्टियों के साथ जुड़ता रहा है, लेकिन इससे उनका कोई वास्तविक भला नहीं हुआ. आज भी राज्य का मुसलमान गरीबी और अशिक्षा के साये में जीने को मजबूर है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

​’बी टीम’ के आरोपों पर पलटवार

टीएमसी (TMC) की ‘बी टीम’ कहे जाने के आरोपों पर ओवैसी ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी दल की पिछलग्गू नहीं है. ​उन्होंने कहा- कभी हमें भाजपा की बी टीम कहा जाता है, तो कभी टीएमसी की. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि एआइएमआइएम किसी की बी टीम नहीं है. हम आम जनता की आवाज हैं और हमारा एकमात्र लक्ष्य वंचित वर्ग को उनका हक और अधिकार दिलवाना है.

Also Read: गिरफ्तार होने के डर से कैलाश विजयवर्गीय नहीं आ रहे बंगाल, भाजपा नेता पर दर्ज हैं 38 FIR

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola