गिरफ्तार होने के डर से कैलाश विजयवर्गीय नहीं आ रहे बंगाल, भाजपा नेता पर दर्ज हैं 38 FIR

कैलाश विजयवर्गीय
Kailash Vijayvargiya: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 केस दर्ज हैं, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किए जाने का डर है. उन्होंने बताया कि पार्टी ने भी उन्हें वहां चुनाव प्रचार के लिए जाने से रोका है.
मुख्य बातें
Kailash Vijayvargiya: कोलकाता/ नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल जाने से डर लग रहा है. बंगाल में उनके खिलाफ कुल 38 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है. भाजपा ने उन्हें बंगाल चुनाव से दूरी बनाने के लिए कह दिया है. पार्टी को भी यह डर सता रहा है कि अगर कैलाश विजयवर्गीय बंगाल गये तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. बंगाल नहीं जाने के संबंध में पूछे जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने खुद मीडिया को बताया कि अगर वो चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने हालातों को देखते हुए बंगाल नहीं जाने का फैसला लिया है. हालांकि उन्होंने सभी मामलों को झूठा और फर्जी बताया है.
बंगाल जाते ही मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा
मध्य प्रदेश सरकार में नगरी प्रशासन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा- बंगाल में मेरे ऊपर 38 फर्जी केस लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में उनकी गिरफ्तारी के लिए कई वारंट निकाले जा चुके हैं, ऐसे में अगर वो वहां जाएंगे तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से भी उनसे कहा कि आप वहां मत जाइए वर्ना नई मुसीबत खड़ी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का कहना है कि उनके जाने से फिर कोई लफड़ा खड़ा हो जाएगा. किसी नए विवाद से बचने के लिए पार्टी ने उन्हें बंगाल जाने से मना किया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आज जिंदा बैठा हूं तो यह बजरंगबली जी की कृपा है
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मैं 6 साल वहां पर रहा हूं, मैं अगर आपके सामने आज जिंदा बैठा हूं तो यह बजरंगबली जी की कृपा है, वर्ना मेरी फोटो पर माल लग गई होती. हुमायूं कबीर और एक हजार करोड़ रुपए की डील पर उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि ममता दीदी का ही कुछ प्रयास है. ममता बनर्जी के पास बहुत सारे स्मगलर हैं, माफिया हैं, जो ममता दीदी को फिर से सरकार में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. हुमायूं कबीर से ममता दीदी घबरा गई थी.
Also Read: बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हंगामा, ‘जय बांग्ला’ पर भाजपा-तृणमूल आमने-सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




