पश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा नेता की हत्या,भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 2:34 PM

विज्ञापन

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिर बाजार इलाके में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि भाजपा की मंदिरा बाजार – धानुरहाट इलाके की मंडल समिति के सचिव शक्तिपदा सरदार (45) कल रात घर लौट […]

विज्ञापन


डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) :
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिर बाजार इलाके में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि भाजपा की मंदिरा बाजार – धानुरहाट इलाके की मंडल समिति के सचिव शक्तिपदा सरदार (45) कल रात घर लौट रहे थे , उसी दौरान शरारती तत्वों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और सड़क पर ही छोड़ दिया.

स्थानीय लोगों ने सरदार को जमीन पर पड़ा पाया. उनके शरीर से रक्त स्राव हो रहा था. लोगों ने उन्हें डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंचाया. स्थिति खराब होने पर अस्पताल ने उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया , लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने सरदार की हत्या की है. हालांकि तृणमूल ने उन आरोपों को खारिज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola