कोलकाता : राजारहाट इलाके से वांटेड भू माफिया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 8:56 AM
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर के राजारहाट इलाके में अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले वांटेड भू माफिया निजामुद्दीन मोल्ला (42) को गिरफ्तार किया गया. वह राजारहाट के मोहम्मदपुर का निवासी है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. पुलिस सूत्रों के […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर के राजारहाट इलाके में अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले वांटेड भू माफिया निजामुद्दीन मोल्ला (42) को गिरफ्तार किया गया. वह राजारहाट के मोहम्मदपुर का निवासी है.
गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार निजामुद्दीन के खिलाफ राजारहाट थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या की कोशिश, मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, रातों-रात घर तोड़ने, रंगदारी समेत आधे दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गई हैं.
पिछले एक साल के दरमियान इसके खिलाफ एक के बाद एक कई मामले दर्ज हुए. अंत में बुधवार की रात को पुलिस की टीम ने उसे राजारहाट इलाके से ही गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि उसे हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ कर पुराने कई मामलों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है. उसके खिलाफ अधिकतर मामले राजारहाट थाने में दर्ज हैं. उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










