प्रेमिका का ब्लैकमेल बनी आत्महत्या की वजह

Updated at : 26 Jul 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका का ब्लैकमेल बनी आत्महत्या की वजह

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. उसके परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. इस वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. उसके परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. इस वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर राजपुर के रहनेवाले 21 वर्षीय सौरभ घोष ने 18 जुलाई को घर छोड़ दिया था.

जीआरपी ने कहा कि 19 जुलाई को हृदयपुर में ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हुई है. घटनास्थल उसके घर से बहुत दूर है, जहां वह अपने भाई के साथ रहता था. रेलवे पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु बताया है. पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चीजें स्पष्ट हो जाएंगी. सोनारपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. दोनों के बीच विवाद हो जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई कि उसने आत्महत्या की या नहीं.

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि युवक ने अपने कटु अनुभव को एक वीडियो के माध्यम से साझा किया था, जिसे उसके मोबाइल फोन से जब्त कर लिया गया है. वीडियो में युवक ने दावा किया है कि युवती अतरंग वीडियो को लेकर उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी. उसके या उसके परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसे दे सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola