ePaper

मुगलों जैसा शासन कर रही हैं ममता : कैलाश विजयवर्गीय

Updated at : 25 Jul 2018 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
मुगलों जैसा शासन कर रही हैं ममता : कैलाश विजयवर्गीय

निरसा/कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पूरे बंगाल में आज लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहे हैं. कई कार्यकर्ताओं को फांसी पर लटका दिया गया. उनकी पीठ पर लिख दिया गया कि तुम भाजपाई हो, इसलिए तुम्हारे […]

विज्ञापन
निरसा/कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पूरे बंगाल में आज लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहे हैं. कई कार्यकर्ताओं को फांसी पर लटका दिया गया. उनकी पीठ पर लिख दिया गया कि तुम भाजपाई हो, इसलिए तुम्हारे साथ ऐसा हो रहा है.
निरसा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्री विजयवर्गीय ने मंगलवार को राजा मैरेज हॉल में रह रहे मालदा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. जानकारी प्राप्त की कि यहां रहने में उन्हें कोई समस्या तो नहीं है. नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अत्याचार के बाद यहां शरण ले रखी है. राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता द्वारा की गयी व्यवस्था की सराहना की.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वहां का प्रशासन ममता दीदी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है, इसलिए हमें अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षित स्थान पर रखने को विवश होना पड़ा. दुर्गापूजा हो, रामनवमी या सरस्वती पूजा, सभी पूजाओं में तृणमूल बाधा दे रही है. लोगों काे पूजा-पाठ अपने अनुसार करने नहीं दी जा रही है.
वहीं, एक विशेष धर्म के लोगों को पूरी छूट दी गयी है. कहा कि बंगाल में मुगल शासकों की तरह तृणमूल शासन कर रही है. पंचायत चुनाव में हमारे काफी लोग लोग जीत कर आये हैं. कई जिले ऐसे भी हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटें जीती हैं. आनेवाले समय में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.
कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
इससे पूर्व, कैलाश विजयवर्गीय पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय के साथ मंगलवार की सुबह अपर्णा सेनगुप्ता के निरसा स्थित पोद्दारडीह आवास पहुंचे. निरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत किया. कैलाश विजयवर्गीय पांड्रा स्थित कपिलेश्वर मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे. उन्होंने मंदिर के पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी ली. अपर्णा सेनगुप्ता व मंदिर के पुजारी तपन चक्रवर्ती ने श्री विजयवर्गीय से मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की.
राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार के समक्ष मामले को रखने की बात कही. श्री विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का हाल जाना. मौके पर आसनसोल के जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, कुल्टी के बबलू पटेल, आकाश सेनगुप्ता, भोला चौधरी, रवि चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola