कोलकाता : सौतेली बेटी से दुष्कर्म आरोपी पिता गिरफ्तार
Updated at : 20 Jul 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : एक पिता पर सौतेली बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. घटना उत्तर 24 परगना जिले हाबरा थाना क्षेत्र के 30 नंबर रेलगेट इलाके में घटी. घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों ने आरोपी पिता को पीट कर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे भीड़ […]
विज्ञापन
कोलकाता : एक पिता पर सौतेली बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. घटना उत्तर 24 परगना जिले हाबरा थाना क्षेत्र के 30 नंबर रेलगेट इलाके में घटी. घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों ने आरोपी पिता को पीट कर घायल कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और हाबड़ा अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी का नाम नलिनी पाल (42) है. मिली जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय किशोरी की मां ने आठ वर्ष पहले नलिनी पाल से दूसरी शादी की थी. शादी के बाद भी महिला अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए नौकरानी का काम करती थी.
बताया गया कि बुधवार शाम किशोरी की मां काम करने गयी. घर पर उसकी 10 वर्षीय बेटी और नलिनी पाल था. आरोप है कि मौके देख आरोपी ने पहले किशोरी को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखायी और उसके साथ दुष्कर्म किया. मां के घर लौटने पर किशोरी ने उसे सारी बात बतायी.
उसकी मां ने घटना की जानकारी पहले आस-पास के लोगों को दी. इसके बाद गुस्साये लोगों ने आरोपी की जम कर पिटाई की. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




