पश्चिम बंगाल : संकराइल में सामूहिक पिटाई से चोर ने तोड़ा दम, मृतक की शिनाख्त नहीं

Updated at : 17 Jul 2018 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : संकराइल में सामूहिक पिटाई से चोर ने तोड़ा दम, मृतक की शिनाख्त नहीं

एक हाथ में लिखा है नाम राना बाग, पिछले कुछ महीनों से चोरी की वारदात से परेशान थे लोग हावड़ा : पिछले कई महीनों से चोरी से परेशान लोगों ने चोर के संदेह में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. लोगों का गुस्सा इतना अधिक था कि बांस और लाठी ही नहीं, बल्कि पत्थर से […]

विज्ञापन

एक हाथ में लिखा है नाम राना बाग, पिछले कुछ महीनों से चोरी की वारदात से परेशान थे लोग

हावड़ा : पिछले कई महीनों से चोरी से परेशान लोगों ने चोर के संदेह में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. लोगों का गुस्सा इतना अधिक था कि बांस और लाठी ही नहीं, बल्कि पत्थर से मार करके उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना संकराइल थाना अंतर्गत भगवतीपुर इलाके की है. मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटे, इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है.

जानकारी के अनुसार बीते दो-तीन महीने से भगवतीपुर और महिषगोट इलाके में दिन-रात घरों में चोरी व छिनताई की घटनाएं घट रही थीं. लोग चोरी से बेहद परेशान थे. खबर पुलिस को भी दी गयी थी. पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होने के बाद चोर फिर वारदात को अंजाम देते थे. मंगलवार दोपहर भगवतीपुर इलाके में एक घर के सामने बाइक रखा हुआ था.

घर वालों के अनुसार, एक युवक बाइक के सामने खड़ा हुआ और बाइक को हिलाने लगा. घर के लोग बाहर आये. युवक से पूछताछ करते ही वह वहां से भागने लगा. घर वालों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उसका पीछा किया. थोड़ी दूरी पर भाग रहे युवक को पकड़ लिया. खबर महिषगोट इलाके के लोगों को मिली. वहां के भी लोग पहुंचे. इसके बाद चोर की सामूहिक पिटाई शुरू हुई.

बांस, लाठी, पत्थर से चोर को बेहरमी से पीटा गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. खबर पुलिस को मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के एक हाथ में राना बाग नाम लिखा है. हालांकि यह नाम उसका है कि नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस उनलोगों की शिनाख्त करने में जुटी है, जिसने वारदात को अंजाम दिया है. अब तक किसी के गिरफ्तारी होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola