समुद्र का पानी रिहाइशी इलाकों में घुसा

Updated at : 16 Jul 2018 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
समुद्र का पानी रिहाइशी इलाकों में घुसा

हल्दिया : निम्नदबाव की वजह से रह रहकर हो रही बारिश की वजह से मंदारमणि और ताजपुर में समुद्र का पानी रिहाइशी इलाकों में घुस आया. मंदारमणि में समुद्र का पानी रिहाइशी इलाकों में घुस जाने से बाढ़-सा नजारा देखा जा सकता है. मंदारमणि तटीय थाना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समुद्र के तट […]

विज्ञापन
हल्दिया : निम्नदबाव की वजह से रह रहकर हो रही बारिश की वजह से मंदारमणि और ताजपुर में समुद्र का पानी रिहाइशी इलाकों में घुस आया. मंदारमणि में समुद्र का पानी रिहाइशी इलाकों में घुस जाने से बाढ़-सा नजारा देखा जा सकता है. मंदारमणि तटीय थाना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समुद्र के तट से काफी दूर तक होटल, दुकान, घर आदि समुद्र के पानी से घिर गये हैं.
मंदारमणि के तटीय इलाके की सड़क का अधिकांश हिस्सा पहले ही पानी में डूब गया है. तटीय इलाकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता जारी की गयी है. समुद्र में पर्यटकों के नहाने पर पाबंदी लगा दी गयी है. समुद्र में जाने से मछुआरों को भी निषेध किया गया है. साथ ही ताजपुर में समुद्र के तटीय इलाके में भी समुद्र की ऊंची लहरने दिख रही हैं. इलाके के लोगों में आतंक है. जिला आपदा राहत टीम को तैयार रहने के लिए कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola