ePaper

गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए लड़के ने लगायी फांसी, जानें पूरा मामला

Updated at : 13 Jul 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए लड़के ने लगायी फांसी, जानें पूरा मामला

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर इलाके में अपनी गर्ल फ्रेंड से व्हाट्सएप्प पर वीडियो चैट करते हुए 17 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि 11 वीं कक्षा के छात्र ने संभवत : बातचीत के दौरान गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के कारण यह […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर इलाके में अपनी गर्ल फ्रेंड से व्हाट्सएप्प पर वीडियो चैट करते हुए 17 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि 11 वीं कक्षा के छात्र ने संभवत : बातचीत के दौरान गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के कारण यह कदम उठाया.

पुलिस ने लड़के के परिवार के सदस्यों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. फेसबुक लाइव के दौरान वीडियो पर उसके कई दोस्त कमेंट कर उसे रोकने का प्रयास किया. इस लाइव में फांसी का फंदा लगाने से लेकर मौत तक का वीडियो शामिल है.

पत्नी ने कहा था : तुम्हारी लाश देखना चाहती हूं, चाकू मारकर की हत्या या पति ने की आत्महत्या!

ये है मामला
दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर का रहनेवाला सूरज स्थानीय पद्मपुकुर हाइ स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था. घटना वाले दिन उसने अपनी प्रेमिका को फोन किया था. उस दिन उसका अपनी प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा हुआ था. उसी दिन रात 11 बजे के करीब उसने अपनी प्रेमिका के वॉट्सएप पर वीडियो कॉल किया था और उसी समय उसने अपने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. पूरी घटना को उसकी प्रेमिका ने देखा था. उसने अपनी बड़ी बहन को इस बाबत जानकारी दी. उसकी बड़ी बहन ने सूरज के दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया. जिसके बाद उसके माता-पिता को बंद घर में सूरज की मौत के बारे में जानकारी हुई. सूरज के घरवालों ने बारुइपुर थाने को इसकी जानकारी दी. साथ ही प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola