जीएसटी को लागू करना ऐतिहासिक निर्णय : पीयूष

Updated at : 10 Jul 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी को लागू करना ऐतिहासिक निर्णय : पीयूष

कोलकाता : जीएसटी को लागू करना केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय था. इसके लागू होने के बाद से ही सरकार लगातार लोगों से रायशुमारी कर रही है. जीएसटी लागू होने के बाद लोगों को अफसर राज से राहत मिली है. ये बातें भारतीय भाषा परिषद में भाजपा ट्रेडर सेल की ओर से आयोजित जीएसटी पर […]

विज्ञापन
कोलकाता : जीएसटी को लागू करना केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय था. इसके लागू होने के बाद से ही सरकार लगातार लोगों से रायशुमारी कर रही है. जीएसटी लागू होने के बाद लोगों को अफसर राज से राहत मिली है. ये बातें भारतीय भाषा परिषद में भाजपा ट्रेडर सेल की ओर से आयोजित जीएसटी पर चर्चा कार्यक्रम में केंद्र सरकार के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहीं.
उन्होंने छोटे व मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका जवाब दिया. संवाददाताओं से बातचीत में श्री गोयल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनायी और जीएसटी को सफल बताया. उन्होंने कहा कि जीएसटी को व्यापारियों की सुविधा के लिए लागू किया गया है. इसमें सुधार की प्रक्रिया जारी है. इससे कराधान आसान होगा. इसे लेकर लोगाें में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए विभाग की ओर से प्रयास जारी है. केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ बातचीत कर इन समस्याओं के समाधान कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola