साहित्य परिषद के निकट बंद मैदा मिल में लगी आग, दमकल के छह इंजनों ने दो घंटे में पाया आग पर काबू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 5:31 AM

विज्ञापन

बंद होने के कारण मिल में नहीं हो पा रहा था रखरखाव कोलकाता : मानिकतल्ला इलाके के साहित्य परिषद के पास एक बंद मैदा मिल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग बुधवार शाम 7.15 बजे के करीब लगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 7.15 बजे के करीब एक बंद मैदा मिल के अंदर […]

विज्ञापन
बंद होने के कारण मिल में नहीं हो पा रहा था रखरखाव
कोलकाता : मानिकतल्ला इलाके के साहित्य परिषद के पास एक बंद मैदा मिल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग बुधवार शाम 7.15 बजे के करीब लगी.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 7.15 बजे के करीब एक बंद मैदा मिल के अंदर से धुआं निकलते लोगों ने देखा. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. इधर खबर पाकर मानिकतल्ला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास से लोगों को वहां से हटा दिया.
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
इसी बीच दमकल के छह इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. लोगों ने बताया कि काफी दिनों से मिल के बंद होने के कारण इसका रखरखाव नहीं हो रहा था. इसी कारण मिल के अंदर शॉट सर्किट से आग लगी होगी. दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
मिल बंद होने के कारण आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दमकलकर्मियों ने प्राथमिक तौर पर बताया कि कारखाने के अंदर की स्थिति देखकर शॉट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग में कारखाने को काफी क्षति पहुंची है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola