मानिकतल्ला में दहेज की बलि चढ़ी एक गृहवधू
Updated at : 30 Jun 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

मानिकतल्ला इलाके के मुरारीपुकुर रोड की घटना मायकेवालों का आरोप : एक लाख रुपये नहीं देने के कारण बेटी पर ससुराल में हो रहा था अत्याचार घटना के बाद पुलिस ने मृत गृहवधू के पति को किया गिरफ्तार कोलकाता. मानिकतल्ला इलाके में ससुराल में एक गृहवधू की रहस्यमय मौत होने का मामला सामने आया है. […]
विज्ञापन
मानिकतल्ला इलाके के मुरारीपुकुर रोड की घटना
मायकेवालों का आरोप : एक लाख रुपये नहीं देने के कारण बेटी पर ससुराल में हो रहा था अत्याचार
घटना के बाद पुलिस ने मृत गृहवधू के पति को किया गिरफ्तार
कोलकाता. मानिकतल्ला इलाके में ससुराल में एक गृहवधू की रहस्यमय मौत होने का मामला सामने आया है. घटना मानिकतल्ला इलाके के मुरारीपुकुर रोड में गुरुवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि उसके मायकेवालों से हाल ही में एक लाख रुपये ससुराल की तरफ से मांगे गये थे.
इस मांग को पूरा नहीं करने के कारण ही जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी है. मृत गृहवधू का नाम फुलकुमारी मारिक है. तीन वर्ष पहले उसका विवाह दीपक मारिक के साथ हुआ था.
विवाह के बाद से दोनों का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है. इस घटना की खबर के बाद फुलकुमारी के घरवालों ने मानिकतल्ला थाने में इसकी शिकायत की है. शिकायत में पुलिस को बताया गया कि फुलकुमारी के ससुरालवालों ने शादी के समय रुपये की मांग की थी. शादी के बाद वह रुपये दिये गये थे.
लेकिन हाल ही में बेटी के ससुरालवालों ने फिर से एक लाख रुपये की मांग की थी. यह रुपये देने में असमर्थ होने के कारण बेटी पर ससुराल में अत्याचार बढ़ता जा रहा था. फुलकुमारी के मायकेवालों का आरोप है कि इसी अत्याचार के कारण बेटी को जहर खिलाकर उसे मार दिया गया है. पुलिस ने पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से इलाके में शोक व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




