नियंत्रण खोकर दो गाड़ियों से टकरायी सरकारी बस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 2:20 AM
विज्ञापन
कोलकाता: नियंत्रण खोकर दो गाड़ियों से टकरा कर एक सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी एवेन्यू में गुरुवार दोपहर 12.50 के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारासात से टॉलीगंज की तरफ जा रही एक सरकारी बस नियंत्रण खोकर रास बिहारी एवेन्यू के पास पहले एक टैक्सी फिर एक ऑनलाइन […]
विज्ञापन
कोलकाता: नियंत्रण खोकर दो गाड़ियों से टकरा कर एक सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी एवेन्यू में गुरुवार दोपहर 12.50 के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारासात से टॉलीगंज की तरफ जा रही एक सरकारी बस नियंत्रण खोकर रास बिहारी एवेन्यू के पास पहले एक टैक्सी फिर एक ऑनलाइन कैब से टकरा गयी.
जिसके बाद दोनों ही गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. टॉलीगंज थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त किया है. हालांकि इस मामले में किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










