किशोरी की कांस्टेबल ने बचायी जान, परीक्षा में फेल होने के कारण खुदकुशी का लिया फैसला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : माध्यमिक की परीक्षा में फेल होने के कारण जान देने पहुंची एक किशोरी को पुलिस की तत्परता से बचा लिया गया. घटना हावड़ा ब्रिज के पीलर नंबर 20 के पास बुधवार दोपहर की है. नॉर्थ पोर्ट थाने के एक कांस्टेबल सुखेंदु माझी ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को बचा लिया. मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
कोलकाता : माध्यमिक की परीक्षा में फेल होने के कारण जान देने पहुंची एक किशोरी को पुलिस की तत्परता से बचा लिया गया. घटना हावड़ा ब्रिज के पीलर नंबर 20 के पास बुधवार दोपहर की है. नॉर्थ पोर्ट थाने के एक कांस्टेबल सुखेंदु माझी ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को बचा लिया.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर कांस्टेबल सुखेंदु ने पुलिस कियॉस्क से कुछ दूरी पर एक किशोरी को 20 नंबर पीलर के पास चप्पल खोलते हुए देखा.
वह रेलिंग से नीचे गंगा में छलांग लगाने की तैयारी में थी. जैसे ही वह रेलिंग पर चढ़ी, कांस्टेबल सुखेंदु ने उसके पैर खींचकर उसे बचा लिया. प्राथमिक पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह माध्यमिक की परीक्षा में फेल हो गयी थी.
उसकी पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इस कारण उसने यह रास्ता अख्तियार किया. उसका घर नारकेलडांगा के जीवनचंद्र घोष रोड में है. उसके परिवारवालों को थाने में बुलाया गया और किशोरी को समझाकर घर वापस भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










