बंगाल : शांतिनिकेतन में 25 मई को दीक्षांत समारोह, एक मंच पर होंगे प्रधानमंत्री मोदी, हसीना व ममता बनर्जी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2018 5:53 AM

विज्ञापन

शांतिनिकेतन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 25 मई को यहां बांग्लादेश भवन के उद्घाटन के मौके पर मंच साझा करेंगे. विश्वभारती विवि की कार्यवाहक कुलपति एस सेन ने शनिवार को यह जानकारी दी. सेन ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण दिया गया है. मोदी […]

विज्ञापन

शांतिनिकेतन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 25 मई को यहां बांग्लादेश भवन के उद्घाटन के मौके पर मंच साझा करेंगे. विश्वभारती विवि की कार्यवाहक कुलपति एस सेन ने शनिवार को यह जानकारी दी. सेन ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण दिया गया है.

मोदी विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इस विश्वविद्यालय के ‘आचार्य ‘ या ‘कुलाधिपति ‘ बनने के बाद मोदी की यहां की यह पहली यात्रा होगी.विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रधानमंत्री उसके कुलाधिपति और राष्ट्रपति उसके विजिटर होते हैं. विजिटर ही कुलपति नियुक्त करते हैं.
सेन ने कहा : हमें आज दोनों देशों के संबंधित कार्यालयों से पुष्टि प्राप्त हो गयी है. प्रधानमंत्री विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे. वह और हसीना बांग्लादेश भवन के उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहेंगे. बांग्लादेश भवन में उस देश में प्रकाशित पुस्तकों के पुस्तकालय और पश्चिमी पाकिस्तान से उसके मुक्ति संग्राम को दर्शाना वाले संग्रहालय होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, मोदी, शेख हसीना और ममता बनर्जी रबींद्रनाथ टैगोर व काजी नजरुल के नाम पर स्थापित दो विश्वविद्यालयों का दौरा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, ममता और हसीना के बीच एक बैठक आयोजित करने का प्रयास चल रहा है. हालांकि दोनों नेता काजी नजरुल विश्वविद्यालय में भी साथ रहेंगी. वहां हसीना को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola