ePaper

राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा- उपाधि लेने की फुर्सत नहीं तो क्यों दें डी लिट

Updated at : 29 Apr 2018 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा- उपाधि लेने की फुर्सत नहीं तो क्यों दें डी लिट

कोलकाता : रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम इस साल डी लिट पानेवालों की सूची से हटा दिया है. यह जानकारी शनिवार को आरबीयू के कुलपति सब्यसाची बसु रायचौधरी ने दी. श्री रायचौधरी ने बताया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को सम्मान […]

विज्ञापन
कोलकाता : रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम इस साल डी लिट पानेवालों की सूची से हटा दिया है. यह जानकारी शनिवार को आरबीयू के कुलपति सब्यसाची बसु रायचौधरी ने दी.
श्री रायचौधरी ने बताया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को सम्मान समारोह में अनुपस्थित रहनेवाले किसी भी व्यक्ति को यह मानद उपाधि नहीं देने को कहा है. अमिताभ बच्चन ने पहले कहा था कि वह शूटिंग संबंधी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते आठ मई को विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में डी लिट उपाधि ग्रहण नहीं कर पायेंगे.
कुलपति ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में जिन अन्य मशहूर हस्तियों को डी लिट की मानद उपाधि दी जायेगी,उनमें लेखक नबनिता देव सेन, चित्रकार जतिन दास और शास्त्रीय गायक पंडित अमिया रंजन बंद्योपाध्याय शामिल हैं. यह दीक्षांत समारोह आरबीयू के जोड़ासांको कैंपस में होगा, जो रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक गृह है. नौ मई को टैगोर की जयंती है.
श्री रायचौधरी ने बताया कि मशहूर चित्रकार राॅबिन मंडल को हीराचंद दुगड़ मेमोरियल अवार्ड और गायक रुमा गुहा ठाकुरता और मूर्तिकार निरंजन प्रधान को पश्चिम बंगाल राज्य एकेडमी ऑफ डांस ड्रामा म्यूजिक व विजुअल आर्ट्स पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे. नृत्यांगना पूर्णिमा घोष और नाट्य हस्ती पंकज कुमार मुंश अन्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola