बंगाल में भारी बारिश व तूफान की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 8:10 AM
विज्ञापन
कोलकाता : मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से में रविवार तक भीषण बारिश व तूफान आने की चेतावनी दी है. तूफान की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जतायी गयी है. इससे पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी जिले प्रभावित होंगे. अलीपुर मौसम […]
विज्ञापन
कोलकाता : मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से में रविवार तक भीषण बारिश व तूफान आने की चेतावनी दी है. तूफान की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जतायी गयी है. इससे पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी जिले प्रभावित होंगे.
अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक जीके दास ने कहा कि दक्षिणी पश्चिमी बंगाल के बांकुड़ा, वीरभूम, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नदिया, झाड़ग्राम, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज बारिश और 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. श्री दास ने बताया कि रविवार को भी इन जिलों में इसी तरह का मौसम बने रहने की आशंका है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग, मालदा, उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर में शनिवार को बारिश और 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










