ePaper

बंगाल : विस का सत्र आज से

Updated at : 19 Feb 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : विस का सत्र आज से

कोलकाता : सोमवार से पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी. पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित कर विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी जायेगी. 20 फरवरी को शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम पश्चिम बंगाल नगरपालिका संशोधन विधेयक, 2018 पेश करेंगे. इस विधेयक में ही वरिष्ठ […]

विज्ञापन
कोलकाता : सोमवार से पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी. पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित कर विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी जायेगी.
20 फरवरी को शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम पश्चिम बंगाल नगरपालिका संशोधन विधेयक, 2018 पेश करेंगे. इस विधेयक में ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 फीसदी संपत्ति कर छूट का प्रावधान किया गया है. 21 फरवरी को पश्चिम बंगाल पिछड़े वर्ग संशोधन विधेयक तथा लोक निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा होगी. 22 फरवरी को सिंचाई व जलपथ विभाग के बजट पर तथा 23 फरवरी को शहरी विकास नगरपालिका विकास के बजट पर चर्चा होगी.
इसके पहले विधानसभा की कार्यवाही फरवरी के पहले सप्ताह में स्थगित कर दी गयी थी, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण व वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बजट पेश किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola