बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में मिला 18400 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, निवेश के लिए सबसे उत्तम स्थल है बंगाल

-रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबनी ने राज्य में अगले कुछ साल में 5,000 करोड़ के निवेश का एलान किया -जेएसडब्ल्यू समूह अगले चार से पांच साल में 10,000 करोड़ का निवेश करेगा -एडवेंट्ज समूह मल्टी माडल लॉजिस्टिक पार्क में 1,000 करोड़ लगायेगा -सीइएससी लि. बिजली वितरण नेटवर्क में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी […]
-रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबनी ने राज्य में अगले कुछ साल में 5,000 करोड़ के निवेश का एलान किया
-जेएसडब्ल्यू समूह अगले चार से पांच साल में 10,000 करोड़ का निवेश करेगा
-एडवेंट्ज समूह मल्टी माडल लॉजिस्टिक पार्क में 1,000 करोड़ लगायेगा
-सीइएससी लि. बिजली वितरण नेटवर्क में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को निवेशकों से पश्चिम बंगाल में पैसा लगाने का अनुरोध किया. राज्य सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बांग्ला में कहा : ‘एशो आमार घरे एशो’ अर्थात् आइये हमारे घर आइये. उन्होंने कहा कि पूरे देश में निवेश के लिए बंगाल से बेहतर स्थल और कुछ नहीं हो सकता. बंगाल निवेश के लिहाज से सर्वोत्तम स्थल है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का नया स्लोगन है बंगाल मतलब बिजनेस और इस स्लोगन को सार्थक करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार हर संभव कदम उठाने काे तैयार है. राज्य सरकार ने अपने फंड से विभिन्न क्षेत्रों में 12,000 किलोमीटर राज्य राजमार्ग का निर्माण किया है.10 हजार किलोमीटर ग्रामीण रास्तों का निर्माण किया गया है. आगामी दो फरवरी को और 7.5 हजार किलोमीटर नये रास्ते के निर्माण के लिए आधारशिला रखी जायेगी. इस व्यापार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने आरआइएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी, मित्तल ग्रुप के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल, कोटक ग्रुप के चेयरमैन उदय कोटक, स्पाइस जेट ग्रुप के प्रमुख अजय सिंह सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




