बंगाल राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है : भाजपा
Updated at : 24 Nov 2017 10:46 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व विधाक दिलीप घोष ने आशंका जतायी कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति जिस तरह से बिगड़ रही है. राज्य राष्ट्रपति शासन की ओर से बढ़ रहा है. श्री घोष ने विधानसभा में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों-दिन […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व विधाक दिलीप घोष ने आशंका जतायी कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति जिस तरह से बिगड़ रही है. राज्य राष्ट्रपति शासन की ओर से बढ़ रहा है. श्री घोष ने विधानसभा में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ रही है. राज्य में एकदलीय शासन व्यवस्था कायम हो गयी है.
विरोधी दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जा रही है. उन्हें विभिन्न मामलों में फंसाया जा रहा है. उन्होंने आशंका जतायी कि केवल शुभ्रांशु राय ही नहीं, वरन तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने जीवन को लेकर आशंका जतायी है. उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीतिक स्थिति में दिनों-दिन गिरावट हो रही है. राज्य में एक ओर आतंकवादी अपना डेरा डाले हुए हैं तथा दूसरी ओर राज्य की लगातार हिंसा की वारदातें हो रही हैं. दिन दहाड़े राजनीतिक नेताओं की हत्या की जा रही है.
राज्य की स्थिति बहुत ही शोचनीय है.उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 22 लोगों की राजनीतिक हत्याएं हो चुकी हैं. भद्रेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन की हत्या के मामले में श्री घोष ने कहा कि वे लोग सीआइडी जांच से संतुष्ट नहीं हैं. इस मामले की जांच एनआइए से करायी जाये. डेंगू के मुद्दे पर कांग्रेस व वाम मोरचा के साथ विधानसभा में मुद्दा नहीं उठाने पर श्री घोष ने कहा कि विधानसभा के बाहर उन लोगों ने ही इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया है. डेंगू का मुद्दा एक सामाजिक मुद्दा है और इस मुद्दे पर आम लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है, हालांकि वाम मोरचा व कांग्रेस के विधायकों का नैतिक समर्थक करते हैं तथा डेंगू के मुद्दे पर राज्य सरकार को और भी सचेत रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




