अपने 52वें जन्मदिन पर किंग खान ने दीदी को किया आमंत्रित, बधाई देने आज मन्नत जा सकती हैं ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2017 10:24 AM
कोलकाता. निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौजूद हैं. मंगलवार को मुंबई पहुंचने के फौरन बाद वह देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर गयीं, जहां दोनों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक हुई. मुख्यमंत्री ने मुकेश अंबानी को अगले […]
मुख्यमंत्री ने मुकेश अंबानी को अगले वर्ष जनवरी में होनेवाले ग्लोबल बंगाल बिजनेस समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. मुख्यमंत्री के अनुसार मुकेश अंबानी ने न केवल उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, बल्कि बंगाल में निवेश की इच्छा भी जतायी है. अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुश्री बनर्जी ने बुधवार को मुंबई में यंग प्रेसिडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया आैर वहां मौजूद देश के शीर्ष उद्योगपतियों को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










