West Bengal : बागुईआटी में डायरिया से संक्रमित हुआ युवक, स्वास्थय विभाग हुआ अलर्ट

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

West Bengal : मानसून की शुरुआत में ही राज्य में डायरिया फैलने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थय विभाग की ओर बैठक की जा रही है साथ ही लोगों को जागरुक करने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल में मानसून के आते ही कोलकाता में डायरिया का खतरा मंडराने लगा है. बागुईआटी के जांगड़ा इलाके में एक युवक डायरिया से ‘संक्रमित’ हो गया. रविवार से ही उसका बेलेघाटा आईडी अस्पताल में इलाज चल रहा है. ऐसे ही लक्षण उनकी मां के शरीर में भी पाए गए थे. इसके बाद गुरुवार सुबह नाइसेड के कर्मचारी मरीजों के फ्लैट पर आए. उन्होंने पानी के नमूने एकत्र किये.

नाइसेड की जांच में मिले डायरिया के बैक्टीरिया

विधाननगर नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 झांगड़ा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति पेट की बीमारी से पीड़ित है. वह पिछले रविवार से लगातार उल्टी और पेट खराब होने से पीड़ित हैं. उन्हें सिर्फ 10 मिनट में 25-30 बार टॉयलेट जाना पड़ता है. असहनीय पेट दर्द और उल्टी के बाद उन्हें बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उन्हें डाॅक्टरों ने किडनी की समस्या के बारे में बताया. कई परीक्षण भी किए गये. वह सैंपल भी नाइसेड भेजा गया था. रिपोर्ट जब मिली तब इसमें विब्रियो कॉलेरी बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई.

प्रदेश भाजपा के पास नहीं है ममता बनर्जी के खिलाफ स्वीकार्य चेहरा

स्वास्थय विभाग हुआ अलर्ट

उधर, युवक की मां में भी यही लक्षण मिले है. बुधवार रात से उन्हें पेट में दर्द, उल्टी हो रही है और बार-बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है. युवक की मां को भी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई. मानसून की शुरुआत में ही राज्य में डायरिया फैलने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थय विभाग की ओर बैठक की जा रही है साथ ही लोगों को जागरुक करने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल बोस के मानहानि मामले की सुनवाई अब 10 जुलाई को

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola