कपड़े की दुकान में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 1:22 AM
चुंचुड़ा के मल्लिक कासिम हाट के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
प्रतिनिधि, हुगली
चुंचुड़ा के मल्लिक कासिम हाट के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह दुकान से धुआं निकलते देखा गया. पास के दुकानदार ने तुरंत दुकान के मालिक को फोन कर इस घटना की जानकारी दी. मालिक जब दुकान पर पहुंचे और शटर खोला, तो देखा कि दुकान के एक पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. आग इतनी तेजी से फैली कि तुरंत ही स्थानीय और अन्य दुकानदारों को बुलाकर आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी.
सूचना मिलते ही चुंचुड़ा थाना के प्रभारी रमाशंकर ओझा और दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. दुकान में दहनशील वस्तुएं होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था.
हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है. इस घटना के कारण पूरे इलाके में काफी सनसनी फैल गयी. हालांकि आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










