''''फेरूल बदलने से सड़कों को हो रहा नुकसान''''

Updated at : 24 Jun 2024 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
''''फेरूल बदलने से सड़कों को हो रहा नुकसान''''

महानगर में जलापूर्ति के पाइप में लगे फेरूल कोलकाता नगर निगम के लिए सिर दर्द बन गये हैं. पाइप लाइन से पानी का रिसाव रोकने के लिए फेरूल लगाये जाते है. लेकिन पानी में आयरन के चलते फेरूल को क्षति पहुंचती है.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर में जलापूर्ति के पाइप में लगे फेरूल कोलकाता नगर निगम के लिए सिर दर्द बन गये हैं. पाइप लाइन से पानी का रिसाव रोकने के लिए फेरूल लगाये जाते है. लेकिन पानी में आयरन के चलते फेरूल को क्षति पहुंचती है. इस कारण निगम को बार-बार सड़क खोदकर पाइप लाइन में लगे फेरूल को साफ करना या बदलना पड़ता है. इससे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में मेयर फिरहाद हकीम ने कोलकाता के सभी क्षेत्रों में फेरूल को जमीन से ऊपर उठाने या उसकी जगह स्टॉप कॉक का उपयोग किये जाने का निर्देश दिया है. ताकि बार-बार सड़कों की खुदाई ना करनी पड़े. मेयर ने कहा कि हम पूरे कोलकाता में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. जिन इलाकों में अब तक भूमिगत पानी की सप्लाई की जा रही है, वहां दो महीने में एक बार फेरूल की सफाई करनी पड़ती है. मेयर ने निर्देश दिया है कि यदि आवश्यक हो, तो जमीन के ऊपर या घरों में फेरूल लगाया जाये. उन्होंने निगम के जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को शीघ्र इस पर अमल करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola