प्रेमिका के घर के सामने फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव
Updated at : 30 Apr 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थाना अंतर्गत अमलकांदिया इलाके में मंगलवार सुबह प्रेमिका के घर के सामने उसके प्रेमी का शव फंदे से लटका मिला.
विज्ञापन
बनगांव. उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थाना अंतर्गत अमलकांदिया इलाके में मंगलवार सुबह प्रेमिका के घर के सामने उसके प्रेमी का शव फंदे से लटका मिला. मृतक का नाम कमल सरकार (45) है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार, कमल पेशे से काठ मिस्त्री था. पैसों की कमी के चलते उसने अपनी जमीन पड़ोसी गोपाल भवक के पास गिरवी रखी थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि कमल का गोपाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. उसने अपनी पत्नी के कई गहने भी प्रेमिका को उपहार में दिये थे. इस बीच, कारोबार में मंदी के कारण वह आभूषण वापस मांग रहा था. इस कारण दोनों में मनमुटाव हो गया. कमल के परिजनों का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी. गोपाल की पत्नी ने सोमवार रात को कमल को बुलाया था. वहां दोनों में झगड़ा हुआ था और मंगलवार सुबह कमल का शव पाया गया. मृतक के परिजनों ने गाइघाटा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. हालांकि, गोपाल के परिजनों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




