ePaper

बस के धक्के से बाइकर की मौत

Updated at : 08 Aug 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
बस के धक्के से बाइकर की मौत

गैस टैंकर-डंपर भिड़ंत में दो जख्मी

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान के बर्दवान बाइपास स्थित दामोदर कोल्ड स्टोरेज के पास कोलकाता जा रही सरकारी बस ने एक बाइक को ठोकर मार दी, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. फिर वहीं एक डंपर और गैस टैंकर में भी टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों और दमकल व पुलिस के जवानों ने मिल कर घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया है कि कोलकाता जा रही सरकारी यात्री बस तेज गति में बाइकर को धक्का मारते हुए आगे निकल गयी. हादसे में मौके पर ही बाइकर की मौत हो गयी. हादसे के ठीक बाद पीछे से आये गैस टैंकर और एक डंपर भी बेकाबू होकर एक-दूसरे से भिड़ गये. इसमें दोनों वाहन के चालक बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों की हालत अस्पताल में नाजुक बतायी जा रही है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola