पूर्व बर्दवान की 16 में से पांच सीटों पर तृणमूल के नये चेहरे
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान जिले की 16 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस ने इस बार पांच सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले की 16 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस ने इस बार पांच सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है. इनमें पूर्वस्थली-उत्तर विधानसभा क्षेत्र से वसुंधरा गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया गया है, जो इस सूची का प्रमुख नाम मानी जा रही हैं.कोलकाता से पूर्व बर्दवान तक सफर
वसुंधरा गोस्वामी वर्तमान में कोलकाता नगर निगम के वार्ड 96 की पार्षद हैं और पेशे से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं. उन्हें पार्टी नेतृत्व के करीब माना जाता है और इस बार कोलकाता से पूर्व बर्दवान के पूर्वस्थली-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बनाया गया है.राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में
वसुंधरा गोस्वामी वाममोर्चा के घटक दल आरएसपी के वरिष्ठ नेता क्षिति गोस्वामी की बड़ी बेटी हैं, जो वाम शासनकाल में राज्य मंत्रिमंडल के अहम सदस्य रहे थे. कुछ वर्ष पहले ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा और पार्षद बनीं. अब वे पहली बार विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक मंच पर उतर रही हैं. तृणमूल कांग्रेस ने इस बार नये व पुराने चेहरों के संतुलन के साथ चुनावी रणनीति तय की है, जिससे संगठन को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










