विश्वकर्मा पूजा को भारतीय मजदूर संघ ने मनाया श्रमिक दिवस

Updated at : 17 Sep 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा को भारतीय मजदूर संघ ने मनाया श्रमिक दिवस

भारतीय मजदूर संघ से संबंधित दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ की ओर से विश्वकर्मा पूजा के दिन मंगलवार को श्रमिक दिवस का पालन किया गया. इस दिन संस्था के इस्पात नगरी इलाके में स्थित कार्यालय में सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि विधान से की गयी. इस मौके पर संघ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

इस दौरान संघ की ओर से श्रमिक दिवस का भी पालन किया गया. मौके पर उपस्थित दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने कहा कि भारत के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन, भारतीय मजदूर संघ की ओर से विश्वकर्मा पूजा को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनका कहना था कि पश्चिम से आयातित मई दिवस मजदूरों को सकारात्मक रूप से प्रेरित करने में विफल रहता है.

भारतीय मजदूर संघ भारत की संस्कृति और प्रकृति के आधार पर विचारधारा को मानने वाला एक मजदूर संगठन है. इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन को ही श्रमिक दिवस के रूप में हम मनाते हैं. उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना के लिए ब्रह्मा ने भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति की और सृष्टि को रचने का कार्यभार भगवान विश्वकर्मा के जिम्मे सौंप दिया. हम सब भारतवासी सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कृति के संवाहक रक्षक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola