ePaper

बेकाबू कार नर्सरी में जाकर पलटी

Updated at : 11 Apr 2025 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
बेकाबू कार नर्सरी में जाकर पलटी

घटना दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप के हॉस्टल एवेन्यू इलाके में घटी. हालांकि दुर्घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

दुर्गापुर . शहर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ. एक चौपहिया कार अनियंत्रित होकर नर्सरी में जाकर पलट गयी. घटना दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप के हॉस्टल एवेन्यू इलाके में घटी. हालांकि दुर्घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है. बताया गया है कि आज सुबह सैर पर निकले स्थानीय लोगों को हॉस्टल एवेन्यू और लाला लाजपत राय रोड से सटे एक नर्सरी के अंदर पलटी हुई कार दिखी. फिर दुर्गापुर थाने की पुलिस को खबर दी गयी. कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंची और क्रेन के सहारे कार को कब्जे में लेकर चली गयी. दुर्घटना के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस का मानना है कि दुर्घटना सुबह-सुबह खाली सड़क पर हुई. ऐसा माना जा रहा है कि संभवतः तेज गति के कारण कार का नियंत्रण खो गया और वह नर्सरी में जा घुसी. स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना सुबह के समय हुई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. यदि यह दुर्घटना इस व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हुई होती तो जनहानि हो सकती थी. यहाँ पास में ही एक स्कूल है. लाला लाजपत राय रोड पर काफी संख्या में स्कूल बसों और कारों के साथ-साथ मिनी बसें भी चलती हैं.हालांकि कार चालक का पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि कार स्थानीय बेनाचिटी इलाके की है. पुलिस ने कार की नंबर प्लेट की जांच कर कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola