चायपत्ती की दुकान में दिनदहाड़े चोरी, गोद में बच्चा लिये आयी व गल्ले से उड़ाये 11 हजार

Updated:
विज्ञापन
चायपत्ती की दुकान में दिनदहाड़े चोरी, गोद में बच्चा लिये आयी व गल्ले से उड़ाये 11 हजार

बहरहार, चोरी की यह घटना रानीगंज में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में इस दुस्साहसिक चोरी को लेकर अचरज व चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

दुकान खाली देख कर दबे पांव आयी महिला और गल्ले से रुपये निकाल कर चलती बनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई चोरी की घटना, जांच में जुटी पुलिस रानीगंज. बुधवार को दिनदहाड़े रानीगंज स्थित बर्न्स प्लॉट में एक चायपत्ती की दुकान में हुई दुस्साहसिक चोरी की घटना से सभी लोग हैरान हैं. बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे दुकान को खाली देख कर दबे पांव एक महिला आयी, जिसने गोद में दूधमुंहा बच्चा ले रखा था. आते ही महिला ने दुकान का गल्ला यानी कैशबॉक्स खोला और उसमें से करीब 11 हजार रुपये नगद लेकर चलती बनी. यह दुकान व्यवसायी संजय कुमार खेतान की है. यह पूरी घटना चायपत्ती की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. बाद में इसका फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया. पीड़ित व्यवसायी संजय खेतान ने इस बाबत रानीगंज थाने की पुलिस से शिकायत की है. रानीगंज थाने की पुलिस ने घटना के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देख लिया है. उसके सहारे आरोपी महिला की तलाश में लग गयी है. संजय खेतान ने बताया कि दोपहर वह और उनके परिवार के सदस्य दुकान की ग्रिल में ताला लगा कर अंदर कमरे में बैठ कर खाना खा रहे थे. तभी एक अज्ञात महिला गोद में छोटे शिशु को लेकर बगल की गली से होते हुए सीधे दुकान के अंदर चली आयी. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार, महिला ने बड़ी ही चालाकी से गल्ले में रखे सारे रुपये निकाल लिये और चुपचाप वहां से फरार हो गयी. घटना के बाद संजय खेतान ने चिंता जताते हुए कहा कि कि ऐसी घटनाएं सिर्फ बर्न्स प्लॉट इलाके में ही नहीं, बल्कि पूरे रानीगंज में कई जगहों पर हो रही हैं. यह भी बताया कि कुछ महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर रानीगंज के विभिन्न इलाकों में घूम रही हैं और जहां भी उन्हें मौका मिल रहा है, वे ऐसी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं. संजय खेतान ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने रानीगंज के सभी लोगों से भी आग्रह किया है कि वे ऐसी संदिग्ध महिलाओं के साथ दूधमुंहा बच्चा देख कर हमदर्दी या सहानुभूति दिखाने के बजाय सावधान हो जायें और अपने आसपास के लोगों को भी चौकस करें. सतर्कता व जागरूकता से ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है. बहरहार, चोरी की यह घटना रानीगंज में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में इस दुस्साहसिक चोरी को लेकर अचरज व चिंता का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola