सीमा पर पुलिस व एसएसटी की नाका चेकिंग शुरू

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल सदर के महकमा शासक (एसडीओ) विश्वजीत भट्टाचार्य ने अपने क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनकी अधिकारियों को लेकर मंगकवार शाम को चुनाव के मद्देनजर कोऑर्डिनेशन बैठक की.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल सदर के महकमा शासक (एसडीओ) विश्वजीत भट्टाचार्य ने अपने क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनकी अधिकारियों को लेकर मंगकवार शाम को चुनाव के मद्देनजर कोऑर्डिनेशन बैठक की. जिसमें नामांकन, आदर्श चुनाव आचार संहिता, चुनाव के दौरान मीटिंग और रैलियों का परमिशन, नाका चेकिंग तथा सेक्टर अधिकारियों का पुलिस के साथ इलाके में मूवमेंट को लेकर चर्चा हुई.

इसमें एडीपीसी के सेंट्रल और वेस्ट जोन के चार एसीपी, नौ थाना के प्रभारी, चार प्रखंड के बीडीओ व अन्य अधिकारी शामिल थे. गौरतलब है कि चुनाव को लेकर प्रेसनोट जारी होने के तुरंत बाद से ही इसबार सभी एक्शन मोड में आ गये है. चुनाव आयोग अबकी बार काफी सख्त है. प्रेसनोट जारी होने के अगले दिन से ही ऑब्जर्वरों की तैनाती हो गयी. पुलिस के साथ स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) नाका जांच शुरू कर दी है.“आसनसोल महकमा क्षेत्र में जिला का पांच विधानसभा सीट आता है. चुनाव के मद्देनजर पुलिस के साथ एसएसटी का नाका चेकिंग शुरू हो चुका है. फिलहाल इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर सहित शहर में कुल 19 नाका शुरू किया गया है. जरूरत के आधार पर बढ़ेगी. राजनैतिक पार्टियों की रैली और सभा के अनुमति सुविधा एप से मिलेगी. आदर्श चुनाव आचार संहिता पर टीम की पैनी निगरानी रहेगी. नॉमिनेशन के दौरान सुरक्षा के इंतजामों को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कोऑर्डिनेशन बैठक किया गया. जिसमें सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई.”

विश्वजीत भट्टाचार्य,

महकमा शासक, आसनसोल सदर

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola