भाजपा को छोड़ मिठू मंडल समेत 50 लोग तृणमूल से जुड़े

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जामुड़िया से तृणमूल कांग्रेस द्वारा वर्तमान विधायक हरेराम सिंह को फिर उम्मीदवार बनाये जाने के बाद मंगलवार को विधायक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिजलगोड़ा पंचायत के बीरकुलटी ग्राम के वरिष्ठ भाजपा नेता मिठू मंडल ने अपने 50 समर्थकों के साथ भाजपा का साथ छोड़ तृणमूल का दामन थाम लिया.

विज्ञापन

जामुड़िया.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जामुड़िया से तृणमूल कांग्रेस द्वारा वर्तमान विधायक हरेराम सिंह को फिर उम्मीदवार बनाये जाने के बाद मंगलवार को विधायक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिजलगोड़ा पंचायत के बीरकुलटी ग्राम के वरिष्ठ भाजपा नेता मिठू मंडल ने अपने 50 समर्थकों के साथ भाजपा का साथ छोड़ तृणमूल का दामन थाम लिया. विधायक हरेराम सिंह ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाया और पार्टी में उनका स्वागत किया.

उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में हरेराम सिंह ने जामुड़िया के अभेद्य ””लाल दुर्ग”” (वामपंथी किला) को ध्वस्त कर 44 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किये गये उनके विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है. टिकट की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

अधूरे कार्यों को पूरा करना लक्ष्य : हरेराम सिंह

मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, पिछले पांच वर्षों में हमने जामुड़िया में विकास की नयी इबारत लिखी है. जनता ने हमारे काम को देखा है और इसीलिए आज विपक्षी दलों के लोग भी टीएमसी की नीतियों में विश्वास जता रहे हैं. विधायक ने आगामी योजनाओं का खाका खींचते हुए दो प्रमुख घोषणाएं कीं जिनमे जामुड़िया में फायर ब्रिगेड की कमी को दूर करने के लिए सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा. दरबार डांगा में स्थायी ब्रिज के निर्माण को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा.

केंद्र पर निशाना : बस वादे, काम नहीं

भाजपा पर प्रहार करते हुए हरेराम सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करना जानती है, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं दिखता. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ””काम”” में विश्वास रखती है, यही कारण है कि भाजपा छोड़कर लोग टीएमसी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने जामुड़िया की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्रवासी हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और आगे भी विकास के सफर में साथ रहेंगे.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola