बीरभूम में भाजपा प्रत्याशियों का पूजा के साथ चुनाव प्रचार शुरू
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 17 Mar 2026 9:47 PM
मंगलवार सुबह से जिले में भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी.
बीरभूम.
मंगलवार सुबह से जिले में भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी. जिले की कुल 11 विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गये हैं. सुबह से ही कई प्रत्याशी स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद प्रचार में जुट गये.मंदिरों में पूजा के बाद प्रचार अभियान
सिउड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रचार शुरू किया. नानूर विधानसभा सीट के प्रत्याशी खोकन दास ने मां कंकाली की पूजा के बाद प्रचार अभियान की शुरुआत की और तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इस बार जवाब देगी. मयूरेश्वर विधानसभा सीट के प्रत्याशी और पूर्व जिला अध्यक्ष दूध कुमार मंडल ने भी मंदिर में पूजा के बाद प्रचार शुरू किया और अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया.अन्य सीटों पर भी सक्रियता
बोलपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दिलीप कुमार घोष ने पूजा के बाद दीवार लेखन के जरिए प्रचार शुरू किया. हांसन विधानसभा सीट के प्रत्याशी निखिल बनर्जी ने बजरंगबली का नाम लेकर प्रचार अभियान शुरू किया. दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी अनूप कुमार साहा ने भी पूजा-अर्चना के बाद प्रचार की शुरुआत करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है और वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं.
मतदाताओं की उम्मीदें और नजरें नतीजों पर
स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि प्रत्याशियों ने पूजा-अर्चना के साथ प्रचार शुरू किया है, जिससे लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं. अब जिले में भाजपा को कितनी सीटों पर सफलता मिलती है, इस पर सबकी नजर टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










