अंडाल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

इसीएल के बंकोला क्षेत्र की सुरक्षा टीम, शंकरपुर कैंप सीआईएसएफ और पांडवेश्वर थाने की पुलिस ने सोनाबांदी और मोहाल गांव के निकट पैंच ओसीपी–2 साइडिंग में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

अंडाल.

इसीएल के बंकोला क्षेत्र की सुरक्षा टीम, शंकरपुर कैंप सीआईएसएफ और पांडवेश्वर थाने की पुलिस ने सोनाबांदी और मोहाल गांव के निकट पैंच ओसीपी–2 साइडिंग में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल 7560 टन अवैध कोयला जब्त किया गया और उसे पैंच ओसीपी–2 में जमा करा दिया गया. घटना की शिकायत पांडवेश्वर थाने में दर्ज करायी गयी.

रात के अंधेरे में अवैध भंडारण की सूचना बंकोला क्षेत्र सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एमडी इम्तियाज ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ स्थानीय लोग रात के अंधेरे और ठंड का फायदा उठाकर पैंच और साइडिंग क्षेत्र से कोयला चोरी कर सोनाबांदी गांव के आसपास अवैध रूप से इकट्ठा कर रहे हैं. इस जानकारी के आधार पर पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम तैयार की गयी.

छापेमारी देखते ही भागे आरोपी

इम्तियाज के अनुसार अभियान शुरू होते ही कोयला चोरी में शामिल लोग मौके से भाग खड़े हुए. मौके पर जमा किये गये कोयले को जब्त कर पैंच ओसीपी–2 में पहुंचा दिया गया.

कोयला माफिया में दहशत

सीआईएसएफ, सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में कोयला माफिया में हड़कंप मचा है. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि अवैध कोयला गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola