बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस के चेहरे बदले, बरजोड़ा में गौतम मिश्रा पर दांव

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों को लेकर अहम बदलाव किये हैं. जिले में डॉ अनूप मंडल और रानीबांध विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ज्योत्सना मांडी की जगह तनुश्री हांसदा को टिकट दिया गया है.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

जिले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों को लेकर अहम बदलाव किये हैं. जिले में डॉ अनूप मंडल और रानीबांध विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ज्योत्सना मांडी की जगह तनुश्री हांसदा को टिकट दिया गया है. वहीं, बरजोड़ा विधानसभा क्षेत्र से इस बार सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मिश्रा उर्फ श्यामदा को उम्मीदवार बनाया गया है. तीनों नेता मंगलवार को तृणमूल में शामिल होने के बाद पार्टी का टिकट पाने में सफल रहे. बरजोड़ा विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है. मेजिया-बरजोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सत्ता विरोधी माहौल और पार्टी के भीतर गुटबाजी तृणमूल के लिए चुनौती बनी हुई है. 2016 में सोहम चक्रवर्ती को माकपा के सुजीत चक्रवर्ती ने हराया था, जबकि 2021 में आलोक मुखर्जी ने जीत दर्ज की थी. इस बार माकपा ने फिर सुजीत चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है और भाजपा ने वकील बिल्वेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसी स्थिति को देखते हुए तृणमूल ने नया चेहरा आगे किया है.

गौतम मिश्रा का सियासी सफर

गौतम मिश्रा, जिन्हें श्यामदा के नाम से जाना जाता है, पहले कांग्रेस से जुड़े रहे और 1998 में तृणमूल में शामिल होकर जिला परिषद का चुनाव लड़ा था. हार के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में सफल हुए. वह दुर्लभपुर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन से जुड़े हैं. 2021 चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद दूरी बना ली. तृणमूल में शामिल होने के बाद उन्होंने भाजपा में अपने अनुभव को गलती बताया.

तृणमूल ने बताया विकास का मंच

बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने गौतम मिश्रा को पार्टी का झंडा सौंपते हुए कहा कि उन्हें समाज सेवा के लिए मंच मिला है. उन्होंने कहा कि तृणमूल का लक्ष्य विकास है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola