दिशा यौनपल्ली में पुलिस की रेड, तीन लोग हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दिशा यौनपल्ली में पुलिस की रेड, तीन लोग हुए गिरफ्तार

इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मिलन भुई के नेतृत्व में पुलिस ने तीन दलालों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जमदेशपुर के चार युवकों से लाला व शाहरुख गैंग के दलालों ने लूटे हैं 1.40 लाख रुपये आसनसोल. कुल्टी थाने के अधीन नियामतपुर फांड़ी ने देर रात दिशा यौनपल्ली में दलाल चक्र के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मिलन भुई के नेतृत्व में पुलिस ने तीन दलालों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान चिंटू रुईदास, राहुल शेख और मुकेश कुमार पासवान के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार ये तीनों दलाल लाला और शाहरुख के गैंग से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने इस गैंग के सरगनाओं लाला और शाहरुख सहित अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. मालूम हो कि गुरुवार सुबह झारखंड के जमशेदपुर से चार युवक आसनसोल घूमने आये थे. इस दौरान दिशा यौनपल्ली में स्कूटी सवार एक युवक (जो लाला और शाहरुख के गैंग का सदस्य बताया जा रहा है) ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका. उसने युवकों को सस्ते दामों में खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था का लालच देकर उनकी कार को एक पार्किंग में खड़ा करवाया और बाहर से ताला लगा दिया. इसके बाद वह चारों युवकों को दिशा यौनपल्ली में एक कमरे में ले गये. कमरे में लाला और शाहरुख ने तीन बियर, दो पानी की बोतलें, चिप्स, कुरकुरे और सिगरेट का पैकेट मंगवाया. जब युवक शराब का सेवन कर रहे थे. तभी लाला और शाहरुख दो युवतियों को लेकर वहां पहुंचे और युवकों को उनके साथ मौज मस्ती करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने दावा किया कि कम कीमत में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. हालांकि चारों युवकों ने उनके झांसे में आने से इंकार कर दिया और बिल मांगा. लाला और शाहरुख ने युवकों को 70 हजार रुपये का बिल थमा दिया. बिल देखकर युवक हैरान रह गये और इसका विरोध करने लगे. इसके बाद लाला और शाहरुख ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया. गैंग के सदस्यों ने मिलकर चारों युवकों की बेरहमी से पिटाई की. उनका मोबाइल छीन लिया और मोबाइल बैंकिंग के जरिये करीब 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया. यही नहीं, उनकी कार की तलाशी लेकर उसमें रखे 60 हजार रुपये नकद भी छीन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola