स्कूली छात्रा पर हमला कर पड़ोसी युवक फरार

पीड़ित छात्रा कालना अस्पताल में उपचाराधीन
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के कालना थाना क्षेत्र के मेदगाछी के पाइकपाड़ा में स्कूली छात्रा को पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया और फरार हो गया. रक्तरंजित अवस्था में छात्रा को कालना महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में लग गयी है. कुछ स्थानीय लोग इस घटना को एकतरफा प्यार का नतीजा बता रहे हैं. आरोपी युवक का नाम गोविंद बताया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लग गयी है. बताया गया है कि छात्रा बागमहल हाइ स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है. बुधवार को सुबह छात्रा जब अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी, तभी घास काटनेवाले अस्त्र से पड़ोसी युवक ने उस पर कथित तौर पर वार कर दिया. नाक पर चोट से खून बहने लगा. इसके अलावा छात्रा के तन पर और भी कई चोटें हैं. घटना के समय छात्रा की चीख सुन कर आसपास से लोग उस ओर दौड़े, पर तब तक आरोपी युवक फरार हो गया. कालना महकमा अस्पताल में छात्रा की हालत स्थिर बतायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










