राष्ट्रपति के कथित असम्मान के विरोध में जुलूस

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

उत्तर बंगाल दौरे के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कथित असम्मान के विरोध में भारत जकात माझी परगना महल, बांकुड़ा की ओर से विरोध जुलूस निकाला गया और बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

उत्तर बंगाल दौरे के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कथित असम्मान के विरोध में भारत जकात माझी परगना महल, बांकुड़ा की ओर से विरोध जुलूस निकाला गया और बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया.

भैरव स्थान से एसपी कार्यालय तक निकला जुलूस

आदिवासी संगठन का जुलूस बांकुड़ा शहर के भैरव स्थान से शुरू होकर एसपी कार्यालय तक पहुंचा. इसमें संगठन के कई सौ सदस्य शामिल हुए. जुलूस का नेतृत्व बाबूनाथ टुडू ने किया.

राष्ट्रपति के सम्मान को लेकर जताया आक्रोश

बाबूनाथ टुडू ने कहा कि उत्तर बंगाल दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के स्वागत के लिए राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था, जो राष्ट्रपति के साथ-साथ आदिवासी समाज का भी अपमान है. उनका कहना था कि राष्ट्रपति को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में राष्ट्रपति या आदिवासी समाज का किसी भी रूप में अपमान किया गया तो संथाल समाज और आदिवासी संगठन चुप नहीं बैठेंगे.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola