SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला, 2026 में गिर जायेगी मोदी सरकार, ममता बनर्जी की भविष्यवाणी, EVM को लेकर किया आगाह

Published by :Mithilesh Jha
Published at :13 Apr 2026 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee SIR Scam West Bengal Election 2026

Mamata Banerjee SIR Scam: पूर्व बर्धमान में ममता बनर्जी ने SIR को लेकर भाजपा को घेरा. उन्होंने केंद्र सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की और EVM व धीमी मतगणना को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

Mamata Banerjee SIR Scam: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सियासी संग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व बर्धमान जिले के खंडघोष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को ‘देश का सबसे बड़ा घोटाला’ करार दिया. उन्होंने न केवल भाजपा पर चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया, बल्कि यह भविष्यवाणी भी कर दी कि दिल्ली की मोदी सरकार साल 2026 में गिर जायेगी.

सब कुछ छीन लेगी भाजपा : ममता की चेतावनी

ममता बनर्जी ने खंडघोष की जनता को आगाह करते हुए कहा कि अगर भाजपा गलती से भी बंगाल की सत्ता में आ गयी, तो वह यहां के लोगों से उनका सब कुछ छीन लेगी. उन्होंने भाजपा की तुलना एक ऐसी मशीन से की, जो चुनाव के समय वादे तो करती है, लेकिन बाद में मुकर जाती है. उन्होंने बिहार में भाजपा के चुनावी वादे का उदाहरण भी दिया. ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने बंगाल चुनाव में जान-बूझकर धीमी वोटिंग और धीमी मतगणना की योजना बनायी है, ताकि प्रक्रिया में हेरफेर कर सके.

EVM और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने की अपील

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा- वोटिंग मशीन (EVM) के प्रति बहुत सावधान रहें. उनकी हर चाल को विफल करें. भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2026 में गिरेगी केंद्र सरकार : ममता बनर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने कहा- पूरी दुनिया जानती है कि केंद्र की भाजपा सरकार 2026 में गिर जायेगी. जैसे ही यह सरकार गिरेगी, हम उनके द्वारा लाये गये सभी जनविरोधी कानूनों को तुरंत रद्द कर देंगे.

इसे भी पढ़ें : सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है TMC, कॉरिडोर को काटने की धमकी देने वालों को दिया संरक्षण

Mamata Banerjee SIR Scam: वोटों की चोरी का आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सुनियोजित तरीके से लाखों मतदाताओं के नाम कटवाये हैं, ताकि चुनावी नतीजे प्रभावित किये जा सकें. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार की रक्षा के लिए डटकर खड़े रहें.

इसे भी पढ़ें

बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद बवाल, BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन

बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य

आसनसोल में ममता बनर्जी का प्रण- बीजेपी को सत्ता से हटाकर ही दिल्ली जाऊंगी, एनआरसी और धंसान पर बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola