रानीगंज से नारायण बाउरी व जामुड़िया से साबिर हुसैन को वामो का टिकट

मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन वामफ्रंट ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर बढ़त बना ली है.
रानीगंज/जामुड़िया.
मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन वामफ्रंट ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर बढ़त बना ली है. वरिष्ठ वामपंथी नेता विमान बोस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान पहले चरण के लिए 192 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इसमें पश्चिम बर्द्धमान जिले की महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई है.रानीगंज : 62 साल के सियासी तजुर्बे पर माकपा ने खेला दांव
वामपंथ का गढ़ माने जाने वाले रानीगंज से माकपा ने अपने सबसे भरोसेमंद और वरिष्ठ नेता नारायण बाउरी को उम्मीदवार बनाया है. वर्तमान में आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से पार्षद नारायण बाउरी का राजनीतिक सफर शानदार रहा है 1962 में मात्र 14 वर्ष की आयु में डीवाईएफआई के माध्यम से राजनीति में कदम रखा 1983-88 तक सियारसोल ग्राम पंचायत सदस्य, फिर पंचायत समिति के खाद्य कर्माध्यक्ष और सियारसोल ग्राम पंचायत के प्रधान रहे. 2015 से अब तक वह वार्ड नम्बर 33 के पार्षद सामाजिक न्याय मंच के जिला व राज्य सचिव, पत्थर खदान समिति के जिला कोषाध्यक्ष और परिवहन राज्य कमेटी के सदस्य हैं. नारायण बावरी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र से सांप्रदायिक और पूंजीपति शक्तियों को परास्त करना है,इलाके में पीने की पानी की समस्या को समाप्त करना है.नारायण बाउरी स्थानीय प्राथमिक विद्यालय से मात्र 4 कक्षा तक पढ़ाई की है,वह अपने पत्नी दो पुत्र तथा एक पुत्री के साथ रानीगंज के कदमडांगा में रहते है.जामुड़िया : जल संकट से उबरने का संकल्प लेकर उतरे साबिर
जामुड़िया विधानसभा सीट से माकपा ने 29 वर्षीय युवा चेहरे मोहम्मद साबिर हुसैन पर भरोसा जताया है. साबिर हुसैन एनजीओ ””बिट्टू इंटरनेशनल मेमोरियल फाउंडेशन”” के डायरेक्टर हैं जो लोगो की सेवा में जुटे रहते है,और वर्तमान में बीएड का प्रशिक्षण ले रहे हैं. उन्होंने 2022 में जामुड़िया के वार्ड संख्या 11 से नगर निगम चुनाव लड़ा था,जहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मो आरिफ से परास्त हुए थे. प्रत्याशी बनाए जाने पर साबिर हुसैन ने कहा कि यदि वह विधायक बनते हैं, तो जामुड़िया में वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह हर घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुँचाना चाहते हैं. वामफ्रंट की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. जनता की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि तृणमूल कांग्रेस अपने पत्ते कब खोलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




